Rajasthan Tarbandi Yojana 2023: अपने खेत की कांटेदार तारबंदी कराएं, सरकार दे रही है पैसा, इस प्रकार उठाएं लाभ

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023:- अपने खेत को कांटेदार तारबंदी करने के लिए सरकारी धन प्राप्त करें और निम्नलिखित लाभ उठाएं: राजस्थान में खेतों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए किसान कांटेदार तार बंदी लगा सकते हैं। कांग्रेस सरकार राजस्थान में आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए किसानों को 48,000 रुपये तक का अनुदान दे रही है। राजस्थान तारबंदी योजना 2023 में पहले आओ और पहले पाओ का सिद्धांत लागू है। राजस्थान में कई वर्षों से राजस्थान तारबंदी योजना लागू है। राजस्थान तारबंदी योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

Rajasthan Kantedar Tarbandi Yojana 2023

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 में सरकार की ओर से अनुदान राशि 100 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से दी जाएगी। इसमें जिन किसानों के पास जितनी अधिक जमीन होगी उन्हें उतना अधिक अनुदान मिल सकेगा। अनुदान की यह राशि अधिकतम 40 हजार रुपए तक होगी। Rajasthan tarbandi Yojana 2023 ke liye online Aavedan kaise karen, Rajasthan tarbandi Yojana 2023 Application Form Process, Rajasthan tarbandi form 2023 Kaise bhare, How to Apply Rajasthan tarbandi Yojana 2023 form, Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Application form link राजस्थान तारबंदी योजना 2023 का उद्देश्य किसानों में अपने खेतों के प्रति रुचि बढ़ाने और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करना है।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Latest News

नीलगाय और आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान पहुँचाने से बचने के लिए किसानों के खेतों पर कांटेदार तारबंदी लगाई जाती है। किसान 2023 कांटेदार तारबंदी योजना का फायदा उठाकर अपने खेतों को तारबंदी कर सकते हैं। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 से लघु और सीमांत किसानों को लागत का 60 प्रतिशत, या अधिकतम 48 हजार रुपये मिलेंगे। जबकि अन्य किसानों को लगभग चालीस हजार रुपए (अधिकतम ४० हजार रुपए) की लागत का अनुदान दिया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार ने समूह कृषकों (10 या अधिक कृषक, 5 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल) को लागत का 70% अनुदान देने का प्रस्ताव रखा है। राजस्थान तारबंदी योजना के तहत सभी श्रेणियों के किसानों को आवेदन करना होगा जिनके पास कम से कम 1.5 हेक्टेयर जमीन है। प्रत्येक किसान को चार सौ रनिंग मीटर का अनुदान मिलेगा।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Eligibility (पात्रता)

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करने हेतु किसान के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 की विस्तृत जानकारी किसान राज किसान साथी पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट से ही प्राप्त कर सकते हैं। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है।

  • राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए सभी श्रेणी के किसान आवेदन कर सकते हैं।
  • Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए किसान समूह के रूप में या अकेला व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन कर सकता हैं।
  • राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ किसान केवल एक बार ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • व्यक्तिगत आवेदन करने के लिए किसान के पास न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर भूमि एक ही स्थान पर होनी अनिवार्य है।
  • समूह में तारबंदी योजना के लिए आवेदन करने पर एक किसान समूह में न्यूनतम 2 कृषक एवं न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर जमीन होना आवश्यक है एवं समूह की भूमि की सीमाएं निर्धारित पेरीफरी में हो।
  • किसान के स्वयं के नाम से भू स्वामित्व नहीं होने की स्थिति में आवेदक किसान द्वारा नोषनल शेयर धारक का प्रमाण पत्र राजस्व या हल्का पटवारी से प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा।
  • राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करने के लिए किसान को जमाबंदी की नकल देनी होगी, जो 6 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले किसान का जन आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट चालू हालत में होना चाहिए।
  • खेतों की वस्तु स्थिति के आधार पर सही प्रकार से पेरीफेरी का निर्धारण किया जाएगा।
  • किसान ने जिस खसरे पर तारबंदी के लिए आवेदन किया है। उस खेत की फेरीफेरी की लंबाई 400 मीटर से अधिक दूरी पर शेष दूरी में कृषक द्वारा स्वयं के स्तर पर तारबंदी कराना अनिवार्य है।
  • किसी भी ट्रस्ट या सोसायटी या स्कूल या मंदिर या कॉलेज या धार्मिक स्थान आदि को उक्त योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • राजस्थान तारबंदी योजना में किसी प्रकार का विद्युत करंट प्रवाहित नहीं किया जाएगा।
  • Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का अनुदान प्राप्त करने के बाद तारबंदी का रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किसान की खुद की जिम्मेदारी होगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Benefits (लाभ)

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के तहत दिया जाने वाला लाभ इस प्रकार है।

  • व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने वाले किसान लघु व सीमांत श्रेणी होने पर अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक लागत का 60% अथवा अधिकतम राशि 48 हजार रुपए जो भी कम होगा, वह किसान को दिया जाएगा।
  • सभी श्रेणी के किसानों को न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर कृषि भूमि होने पर लागत का 50% अथवा अधिकतम राशि 40 हजार रुपए, दोनों में से जो भी काम हो वह किसान को दिया जाएगा।
  • लघु व सीमांत श्रेणी के किसानों को अनुदान अतिरिक्त 10% अधिकतम 8000 रुपए (जो भी कम हो) राज्य योजना या मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत दिया जाएगा।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Application form

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 का लाभ अभ्यर्थियों को पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत से मिल सकता है। किसान राज किसान पोर्टल और स्वयं या नजदीकी ईमित्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस वेबसाइट का लिंक भी है। किसान को अनुदान आवेदन के साथ 6 महीने से अधिक पुरानी जमाबंदी की नकल देनी होगी। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय जन आधार कार्ड संख्या देना आवश्यक होगा। किसानों को आवेदन करने के लिए आवश्यक सबूतों की स्कैन कॉपी की जाएगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Required documents

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है-

  • राशन कार्ड कार्ड या वोटर आईडी कार्ड।
  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • जमाबंदी की नकल, जो 6 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • खेत का नक्शा।
  • हलफनामा (एफिडेविट)
  • बैंक खाता अकाउंट नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र।

How to Apply Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 form

किसान समूह राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अकेले किसान राजस्थान कांटेदार तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें: Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए किसान राज किसान साथी की आधिकारिक वेबसाइट से या अपने निकटतम मित्र केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करने का क्रम इस प्रकार है:

  • सबसे पहले राज किसान साथी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर कृषि सेक्शन में खेतों की तारबंदी लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सभी दिशा निर्देशों को पढ़कर आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए आवेदन का यह लिंक नीचे भी उपलब्ध करवा दिया है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी अपने जन आधार कार्ड नंबर अथवा एसएसओ आईडी की सहायता से लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके बाद किसान का जन आधार कार्ड नंबर भरकर सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद उस सदस्य का चयन करेंगे जिसके लिए तारबंदी योजना का आवेदन करना है।
  • इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी से वेरीफाई करेंगे।
  • इसके बाद आपको किसान के जन आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट खाते की जानकारी दिखाई देगी। इसी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। यदि यह सही है तो पुष्टि करें पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद किसान अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • इसके बाद जमीन का नक्शा, जमाबंदी एवं आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करेंगे।
  • आवेदन फॉर्म पूरा सबमिट करने के बाद अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आप अपना स्टेटस चेक कर पाएंगे।
WhatsAppVisit
rajsarkariresult.inVisit
TelegramVisit

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कब शुरू होंगे?

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू हो गए हैं।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए किसान अभ्यर्थी स्वयं राज किसान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट या अपनी एसएसओ आईडी या अपनी नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर कर सकते हैं राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक पर उपलब्ध करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *