PM YASASVI Scholarship Yojana 2023:- पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए अभ्यर्थी अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 के लिए 11 जुलाई से 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 का परीक्षण 29 सितंबर 2023 को होगा। वर्तमान में 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी PM यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 की सभी जानकारी दी गई है, जिसमें योग्यता, आयु सीमा, लाभ, पैटर्न, आवेदन लिंक और आधिकारिक सूचना शामिल हैं।
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Notification
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट yasasviaudit.nta.ac.in पर जारी कर दिया है. पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई 2023 से शुरू हो गए हैं। PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2023 रखी गई है। इसके लिए पेन पेपर मोड में एग्जाम का आयोजन 19 सितंबर 2023 शुक्रवार को किया जाएगा। यह योजना OBC, EBC और DNT विद्यार्थियों के लिए है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग छात्रवृत्ति पुरस्कार हेतु अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। इतने NTA को यशस्वी प्रवेश परीक्षा 2023 आयोजन की जिम्मेदारी दी है।
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Latest News
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और गैर अधिसूचित उम्मीदवार यथा घुमंतू और अर्ध घुमंतु अनुसूचित जनजातियां (डीएनटी, एसएनटी) श्रेणियों के भारतीय विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष नवी और ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें नवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आठवीं कक्षा का और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दसवीं कक्षा का पाठ्यक्रम परीक्षा में पूछा जाएगा। पीएम यशस्वी योजना 2023 के तहत मेरिट के आधार पर नवी कक्षा के विद्यार्थियों को 75000 रुपए और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 125000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम 2023 की विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Overview
संस्था का नाम | सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग |
परीक्षा करवाने वाली संस्था | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी |
स्कॉलरशिप का नाम | पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2023 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 11 जुलाई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन माध्यम से |
भरे गए आवेदन फॉर्म में संशोधन | 12 अगस्त से 16 अगस्त 2023 तक |
परीक्षा की तिथि | 29 सितंबर 2023 |
परीक्षा का प्रकार | पेन और पेपर मोड में (ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा) |
परीक्षा के लिए समय | 2:30 घंटे (150 मिनट) |
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग | नहीं होगी |
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक | 35% |
आधिकारिक वेबसाइट | www.nta.ac.in and yasasviaudit.nta.ac.in |
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Application Fee
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. यानी इस छात्रवृत्ति के लिए अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Age Limit
- For Class IX: कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों की जन्म तिथि एक अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2011 के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही इन दोनों तिथियों को भी सम्मिलित किया गया है।
- For Class XI: कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2005 से 31 मार्च 2009 के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही इन दोनों तिथियों को भी सम्मिलित किया गया है।
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Eligibility
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए विद्यार्थियों के पास निम्नलिखित योग्यता होना अनिवार्य है।
- विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
- विद्यार्थी OBC या EBC या DNT कैटेगरी से संबंधित होना चाहिए।
- आवेदक निर्धारित Top Class Schools में अध्ययनरत होना चाहिए। ऐसे स्कूलों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- आवेदन करने वाला विद्यार्थी 2022-23 में कक्षा 8वीं या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- माता-पिता या अभिभावक की सभी स्रोतों से आए 2.5 लाख रुपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- 9वीं कक्षा के विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2011 के मध्य होना चाहिए। यह दोनों तिथि भी शामिल की गई है।
- 11वीं कक्षा के विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2005 से 31 मार्च 2009 के बीच होना चाहिए। यह दोनों तिथि भी शामिल है।
- छात्र और छात्राएं दोनों आवेदन के पात्र हैं लड़कियों के लिए पात्रता लड़कों के समान ही रखी गई है।
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Necessary Guidelines
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश इस प्रकार हैं।
- PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 का आयोजन निर्धारित उत्कृष्ट स्कूलों की कक्षा 9th और कक्षा 11th में पढ़ने वाले OBC, EBC और DNT छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए किया जाता है।
- वर्तमान में कक्षा नवी और ग्यारहवीं में पढ़ रहे छात्र और छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2023 तक कर सकते हैं।
- केवल पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप एग्जाम 2023 में उपस्थित होने या उसमें अहर्ता प्राप्त करने से अभ्यर्थी को छात्रवृत्ति प्रदान करने का कोई अधिकार नहीं मिल जाता है।
- छात्रवृत्ति का चयन और पुरस्कार पात्रता मानदंड, पात्रता, मेरिट सूची में रैंक, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और ऐसे अन्य मापदंडों को पूरा करने के अधीन है जो योजना के तहत संबंधित सरकार द्वारा निर्धारित किए जा सकते हैं।
- झूठी और मनगढ़ंत जानकारी देने वाले विद्यार्थियों के आवेदन फॉर्म खारिज कर दिए जाएंगे और ऐसे अभ्यर्थियों को NTA द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उपस्थित होने से वंचित कर दिया जाएगा।
- NTA के पास किसी भी विद्यार्थी को अनजाने में दी गई अनुमति (यदि कोई हो) वापस लेने का अधिकार सुरक्षित है। विद्यार्थी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Required Documents
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं
- अभ्यर्थी की पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
- मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पिछले वर्ष की मार्कशीट (8वीं या 10वीं कक्षा)
- जाती या श्रेणी प्रमाण पत्र
- वैद्य सरकारी आईडी प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक अकाउंट नंबर
- दिव्यांग का प्रमाण पत्र ( यदि है तो)
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Exam Pattern
- PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 Exam में प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी ओएमआर शीट आधारित होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। जबकि परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे।
- पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप एग्जाम 2023 के लिए परीक्षार्थियों को 2.5 घंटे (150 मिनट) का समय दिया जाएगा।
- यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
- इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 35% अंक लाना अनिवार्य है।
- एग्जाम में 9वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 8वीं का एनसीईआरटी पाठ्यक्रम और कक्षा 11वीं के लिए कक्षा 10वीं का एनसीईआरटी पाठ्यक्रम होगा।
- विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
गणित | 30 | 30 |
विज्ञान | 25 | 25 |
सामाजिक विज्ञान | 25 | 25 |
सामान्य अभिज्ञता/ ज्ञान | 20 | 20 |
कुल | 100 | 100 |
How to Apply PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 form
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है। PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है।
- इसके बाद होम पेज पर “New Candidate Register Here” के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ कर प्रोसीड पर क्लिक करना है।
- इसके बाद विद्यार्थी को अपना नाम, कक्षा, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, पासवर्ड और पूछी गई जानकारी भरकर ओटीपी से वेरीफाई करना है
- इसके बाद आपको पीएम यशस्वी योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर वापस आना है और लॉगिन करना है।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर देना है।
- इसके बाद शैक्षणिक योग्यता संबंधी डिटेल और एग्जाम सेंटर चॉइस भरनी है।
- इसके बाद विद्यार्थी को अपनी फोटो, सिग्नेचर, इनकम सर्टिफिकेट, कैटिगरी सर्टिफिकेट, आधार कार्ड एवं संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं।
- इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है और फिर फाइनल सबमिट कर देना है।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से 10 अगस्त 2023 तक कर सकते हैं.
PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 के लिए एग्जाम कब आयोजित किया जाएगा?
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए एग्जाम 29 सितंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।